मेरठ की पुलिस ने शुक्रवार को दो गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय साहनी ने पुलिस लाइन में खुलासा किया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पहला मामला
टीपीनगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन युवकों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो कार, तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चोरी की करीब 40 घटनाओं को कबूल किया है। पुलिस के अनुसार ये शातिर आरोपी दिल्ली, गुरुग्राम, हरियाणा, हापुड़, मेरठ आदि शहरों से वाहन चुराते थे।
यह भी पढ़ें: देश भर में फैला है सॉल्वर गैंग का जाल, पद के हिसाब से एक करोड़ तक लेते हैं रकम, गढ़ बना यह जिला
दूसरा मामला
वहीं यूपी और हरियाणा में एटीएम मशीन उखाड़ने वाले गिरोह के चार सदस्यों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े गए चारों आरोपी मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। इनके पास से गैस कटर, सिलेंडर और अन्य औजार बरामद हुए है। इन्होंने आजमगढ़, आगरा, बागपत, करनाल, सरधना आदि जगह एटीएम उखाड़ने की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/