फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case: आखिर खुल गया PNB बैंक के मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या का राज, कातिलों ने उगला सच

Thu, 01 Sep 2022 08:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Murder in Meerut: मेरठ पुलिस ने मां-बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। बदमाशों ने बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
1 of 5
डबल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
Murder in Meerut: मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में PNB बैंक के मैनेजर की आठ माह की गर्भवती पत्नी और पांच साल के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 

पुलिस का दावा है कि हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर की पत्नी शिखा और बेटे रूकांश की हत्या उनके बहनाई हरीश ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की। तीनों हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हत्या के बाद दो आरोपी शिखा की स्कूटी से मेरठ होते हुए नोएडा पहुंच गए थे। पुलिस बृहस्पतिवार को इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
महिला के पति से पूछताछ करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
बिजनौर के जलीलपुर में पीएनबी शाखा के मैनेजर संदीप कुमार का घर हस्तिनापुर में रामलीला ग्राउंड के पास है। सोमवार को संदीप की गर्भवती पत्नी शिखा और पांच साल के बेटे रूकांश की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव अलग-अलग कमरों में बेड के अंदर बंद थे। बदमाशों ने घर के गेट पर ताला भी लगा दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
मामले की जानकारी लेते आईजी प्रवीण कुमारय़ - फोटो : amar ujala
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि बैंक मैनेजर संदीप कुमार के बहनाई हरीश ने वारदात करना कबूल कर लिया है। हरीश के के दो साथी शिखा की स्कूटी से ही नोएडा गए। संदीप कुमार का अपने बहनोई हरीश से मनमुटाव था। संदीप ने हरीश से कहा था कि वह उसके परिवार से दूर रहे। हरीश और उसके साथियों ने पहले शिखा और पांच साल के बेटे रूकांश की हत्या की और फिर घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। 

4 of 5
मेरठ में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala
सुबह से ही रेकी कर रहे थे बदमाश 
पुलिस जांच में सामने आया कि हरीश और उसके साथी सोमवार सुबह से ही रेकी कर रहे थे। शिखा स्कूल में बेटे को लेने गई तो दो बदमाश उसके पीछे पीछे गए थे। पुलिस को सोमवार वाले दिन की एक फुटेज मिली है। इसमं दोनों बदमाश शिखा के पीछे जाते दिखाई दिए हैं। दोपहर 12 बजे शिखा अपने घर से कस्बे के आशीर्वाद होटल पर दूध लेने के लिए गई, जब वह होटल के अंदर से दूध ले रही थी तो दो संदिग्ध हत्यारे कुछ दूरी पर खड़े हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
मैनेजर के भाई से भी पूछताछ 
पुलिस ने इस मामले में बैंक मैनेजर के भाई दीपक, चचेरे भाई अरूण समेत नौ लोगों को हिरासत में ले रखा है। बुधवार को देर रात तक इनसे भी पूछताछ की गई। पुलिस हत्या से जुड़े सुबूत खंगालने में जुटी है। संदीप और शिखा के पिता का कहना है कि हत्यारोपी कोई भी हो, वह बेनकाब होना चाहिए। शिखा के पिता श्रीपाल व मां भी उन्नाव के कंजोरा गांव से हस्तिनापुर आए हुए हैं। वे अपने दूसरे दामाद राजीव के काजीपुर स्थित घर में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें