फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'गैंग ऑफ खिवाई' का भंडाफोड़, दूसरे राज्यों से चुराते थे बड़े वाहन, लीडर ने उगले कई राज

Fri, 06 Jul 2018 09:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गैंग ऑफ खिवाई का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने एक ऐसा गैंग पकड़ा है, जिसमें सिर्फ युवा शामिल हैं। यह गैंग दूसरे राज्यों से बड़े वाहन चोरी करता था। और फिर अपने शहर में लाकर अच्छे दामों में बेच देते थे। लीडर ने कई राज उगले।

विज्ञापन


सरूरपुर थाना पुलिस ने खिवाई गांव का एक ऐसा गैंग पकड़ा है जिसमें एक दर्जन युवक शामिल हैं। यह गैंग ट्रक, बाइक, कार स्कूटी, व अन्य वाहनों को चोरी करता था। इस गैंग के लीडर ने गैंग का नाम गैंग ऑफ खिवाई रखा हुआ है। गैंग अधिकतर हरियाणा से वाहन चोरी करके उनका फर्जी रजिस्ट्रेशन व आरसी बनवाकर बेचता था। पिछले दो साल में 600 से ज्यादा वाहनों को यह गैंग चोरी कर चुका है।

एसपी देहात राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि इरफान, आबिद, इरफान पुत्र खचेडू, सत्तार, अफजाल, फरमान, इरफान पुत्र तैमूर, कलवा, मोमिन, गुलबहार, निवासी गांव खिवाई थाना सरूरपुर और यूसुफ पुत्र मेहरबान गांव हर्रा थाना सरूरपुर को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया है।
विज्ञापन


पढ़ें : रेड पड़ी तो मुंह छिपाकर बैठ गईं लड़कियां, कस्टमर को ऐसे फंसा लेती थी जाल में, 10 गिरफ्तार

विज्ञापन

गैंग के लीडर मोमिन ने बताया कि वह पिछले कई साल से हरियाणा के नूह मेवात से वाहन चोरी करके उत्तर प्रदेश में लाते हैं। इसके बाद फर्जी आरसी बनवाकर इन वाहनों को अच्छे दामों में बेच देते है। इन सभी 11 चोरों से 4 तमंचे, सेंट्रो गाड़ी एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर दो मोटरसाइकिल पैशन एक मोटरसाइकिल ग्लैमर एक 10 टायर ट्रक और एक 6 टायर ट्रक बरामद हुआ है। 

आरोपियों ने बताया कि 15 दिन वह हरियाणा में रहकर वाहनों को चोरी कर एक जगह इकट्ठा करते हैं। इसके बाद मेरठ में लाकर बेच देते थे। अधिकतर रजिस्ट्रेशन मेवात में ही कराए जाते हैं। कुछ वाहनों के रजिस्ट्रेशन मेरठ में ही कराए जाने की बात सामने आई है। यही नहीं शातिर गैंग वाहनों के इंजन नंबर और चेचिस नंबर भी चेंज कर देता था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें