यूपी सदन तक आरोपियों की अच्छी घुसपैठ
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि राजकुमार कर्णवाल इस गिरोह का मुख्य सरगना है। सत्ता में शीर्ष पदों पर बैठे लोगों के साथ उसके कई फोटो फेसबुक पर अपलोड हैं। इन्हीं फोटो के जरिये वह लोगों को पहले अपने प्रभाव में लेता था और फिर ठगी को अंजाम देकर फरार हो जाता था। बड़े-बड़े लोगों के साथ अपने संबंध बताकर वह आसानी से किसी को भी अपना शिकार बना लेता था। यह भी सामने आया है कि ठगी का शिकार बने कई लोगों ने इसे यूपी सदन में जाकर पैसे सौंपे। ताकि इस बात की अच्छी तरह पुष्टि हो जाए कि उसका दखल प्रदेश सरकार में पूरी तरह है अथवा नहीं। यह गिरोह उत्तराखंड में भी पूरी तरह सक्रिय है।
पुलिस कर रही राजनीतिक संरक्षण की जांच
राजकुमार कर्णवाल प्रदेश सरकार में अच्छी पकड़ बताकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस अब उन लोगों से पूछताछ करने का प्रयास कर रही है, जिनके साथ उसके फोटो मिले हैं। शुरुआती जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे यह पुष्टि होती हो कि इनमें से किसी का कोई भी राजनीतिक कनेक्शन है।
- नितिन तिवारी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/