एनसीआर और पश्चिमी यूपी में ऑन डिमांड कार चोरी करने वाले शातिर चोर जली कोठी अतानस की कोठी निवासी कासिम उर्फ लट्ट को सोतीगंज से पुलिस ने चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बिजनौर से चोरी की गई आल्टो कार भी बरामद की गई है।
बताया गया कि आरोपी 2006 से वाहन चोरी कर रहा है। कई बार जेल जा चुका है। जमानत पर छुटने के बाद फिर से चोरी करना शुरू कर देता है। आरोपी को सदर बाजार पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसके खिलाफ बागपत और मेरठ जिले में 13 मुकदमे दर्ज हैं। गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी देहली गेट पुलिस पहले कर चुकी है।
एएसपी कैंट विवेक यादव ने बताया कि कासिम सबसे ज्यादा वाहन दिल्ली से चोरी करता था। ऑन डिमांड वाहन चोरी करने के बाद अपने साथियों को सस्ते दामों में बेच देता था। इसके साथी फर्जी कागजात बनाकर कार जरूरत मंद को बेचते थे। आरोपी के साथी की तलाश में भी पुलिस लगी हुई है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मासूम बच्चे की लाश देख कांप उठा कलेजा, 22 दिन पहले हुआ था लापता, परिवार में मचा कोहराम