UP News : मेरठ में अवैध कटान से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छापा मारा और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से कटान के उपकरण भी बरामद किए हैं।
मेरठ जनपद के मवाना में दिन निकलते ही अवैध कटान की घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनके पास से कटान करने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला खैरात अली में एक घर में अवैध रूप से पशुओं का कटान चल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से मांस और एक जीवित भैंस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने मांस को दबा दिया और जीवित भैंस को नगर पालिका को सौंप दिया है।
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि मोहल्ला खैरात अली में एक मकान में काफी समय से पशुओं का अवैध कटान किया जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारकर मौके से बालम, कालू, फिरोज, सलमान निवासी मवाना और नफीस निवासी महल को गिरफ्तार किया है।