यूपी के मेरठ जिले में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक साल से एक घर में बच्ची से जबरन काम कराया जा रहा था। बुधवार को मुक्त होकर किसी तरह बच्ची एक युवक की मदद से थाने पहुंची। उसने बताया कि उससे घर में नौकरानी की तरह काम कराया जाता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार 11 वर्षीय बच्ची एक युवक को लिसाड़ी गेट के हरि के पुल पर रोते हुए मिली। युवक उसे थाने लेकर आ गया। बच्ची ने बताया कि दो साल पहले उसका एक रिश्तेदार उसे मेरठ लेकर आया था। जिसके बाद उसे एक घर में छोड़ दिया। बच्ची ने बताया कि लगभग एक साल से वह लिसाड़ी गेट के उस घर में काम कर रही है। बच्ची से घर का सारा काम करवाया जाता था, विरोध करने पर पीटा भी जाता। बुधवार दोपहर को किसी तरह बच्ची वहां से भाग निकली।