मेरठ में आम जनता तो लॉकडाउन के नियमों का लगातार उल्लंघन करने से नहीं कतरा रही है लेकिन जिले की पुलिस भी कोरोना महामारी के खतरे को लेकर संजीदा नहीं दिख रही है। इसकी बानगी मंगलवार को पुलिस लाइन में हुई एक प्रेस वार्ता में देखने को मिली। यहां एक हत्या के खुलासे के बाद आरोपियों के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में पुलिस को सामाजिक दूरी का खयाल ही नहीं रहाँ
कोरोना जैसी महामारी के चलते पुलिस लाइन में 75 दिन बाद मंगलवार को प्रेस वार्ता हुई। पुलिस अधिकारी मौजूद थे, बावजूद सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया।
दौराला में युवती की हत्या के खुलासे के दौरान पुलिस लाइन में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया। हत्या में 6 आरोपी थे। आरोपियों के साथ पुलिस कर्मी फोटो खींचा खींचवाने के चक्कर में सोशल डिस्टेंस भी भूल गए।
प्रेस वार्ता का फोटो वायरल हो रहा है जिसमें सोशल डिस्टेंस ने होने की पोल खुल रही है। बता दें कि 19 मार्च को पुलिस लाइन में कोरोना से बचने के सुझाव देते हुए पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उसके बाद से मंगलवार 75 दिन बाद पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता हुई है।