फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरथ के साथियों की कुंडली खंगाल रही एटीएस, मेरठ में भी कई साथी होने का अंदेशा

Wed, 03 Jun 2020 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खालिस्तान समर्थक आतंकी तीरथ सिंह के फेसबुक मेसेंजर ग्रुप से जुड़े साथियों की कुंडली एटीएस खंगाल रही है। मेरठ में भी तीरथ सिंह के कई साथी होने का अंदेशा जताया जा रहा है जिनकी पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन


पंजाब में संदिग्ध गतिविधियों देखते हुए तीरथ सिंह निवासी थापर नगर के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज हुआ था। एटीएस और पंजाब पुलिस 3 दिन पहले आरोपी तीरथ सिंह को गिरफ्तार कर पंजाब ले गई थी। वह इस समय पंजाब पुलिस की रिमांड पर है।

तीरथ सिंह यूके में रहने वाले गुरुशरण बीर सिंह से जुड़ा हुआ था इसका खुलासा एटीएस ने गिरफ्तारी के दौरान ही कर दिया था। एटीएस अधिकारी के अनुसार तीरथ सिंह ने फेसबुक मेसेंजर पर एक ग्रुप बनाया था। जिसके जरिए वह खालिस्तान समर्थकों को जोड़ रहा था।
विज्ञापन


मंगलवार को एटीएस और पंजाब पुलिस ने आरोपी तीरथ सिंह के साथियों की कुंडली खंगाली है। इसको लेकर लोकल पुलिस भी सुरक्षा एजेंसियों की मदद कर रही हैं। तीरथ सिंह किस-किस के संपर्क में था, इसका पता लगाने के लिए मेरठ और उसके मूल गांव किशनपुरा हस्तिनापुर से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें