फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, तीन शातिर गिरफ्तार, पांच फरार

Sun, 24 Jan 2021 04:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नौचंदी पुलिस ने रविवार तड़के तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।  जिसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फरार 5 आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


रविवार तड़के पांच बजे हापुड़ अड्डा चौराहे पर नौचंदी पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की टाटा मैजिक में गो मांस जा रहा है। पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने गोली चला दी।

यह भी पढ़ें: शहादत को सलाम: बाॅर्डर पर सीज फायरिंग में शहीद हुआ सहारनपुर का लाल, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दूसरी गाड़ी में चल रहे पांच तस्कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा ने बताया कि गोली लगने से फरमान घायल हो गया, जबकि फैजल और शावेज निवासी सरधना को पकड़ लिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि मुठभेड़ में घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य जो फरार हैं उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मौके से गाड़ी में जो मीट मिला है प्रथम दृष्टा गोवंश का है। जिसकी जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें