जिसमें पब्लिक के पांच लोग मारे गए। इसके बाद भी लोगों को भ्रमित करके भड़काया जा रहा है, किसी के बहकावे में न आएं। जिस पर हर गली मोहल्ले के लोगोें ने पुलिस को भरोसा दिया कि जो हुआ उसका अफसोस है। लेकिन अब कुछ नहीं होने देंगे।
इसके बाद पुलिस ने हर गली मोहल्ले के दस दस जिम्मेदार लोगों के नाम व पता और मोबाइल नंबर लिए। जिनको सुबह आठ बजे से पुलिस के साथ घूमने की बात कहीं है। दूसरे वर्ग के सभी पार्षद और नेताओं से पुलिस ने अपील की कि कानून व्यवस्था बनाने में उनकी मदद करें।
कोई शिकायत हो तो बताएं
पुलिस ने लोगों से अपील करते कहा कि लोग सीएए के खिलाफ शिकायती पत्र या कोई बात कहना चाहते हो तो उसके लिये उपद्रव करने की जरूरत नहीं है। वह पुलिस या जिम्मेदार लोगों को अपना शिकायती पत्र शांतिपूर्वक दे सकता है, जिस पर पुलिस प्रशासन ऊपर तक भेज देगा। लेकिन कानून से कोई खिलवाड़ न करें।