फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोतस्करों की तलाश में दबिश, जमकर हंगामा, पुलिस पर लगाया धार्मिक पुस्तक फेंकने का आरोप

Wed, 14 Nov 2018 03:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

विज्ञापन

मेरठ में गोकशी के आरोपी की तलाश में दबिश डालने पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस के सिपाहियों पर उनकी धार्मिक पुस्तक फेंकने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया।

सूचना पाकर कार्यवाहक एसपी सिटी संजीव वाजपेयी और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषी सिपाहियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


सीओ कोतवाली ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गोकशी में वांछित इस्लामाबाद निवासी शादाब कुरैशी घर आया हुआ है। पुलिस जब शादाब के घर पहुंची तो वह उससे पहले ही फरार हो गया। पुलिस घर की तलाशी लेने लगी तो परिवार के लोगों ने विरोध जता दिया। शादाब के परिजनों ने दो सिपाहियों को धार्मिक पुस्तक फेंकने का आरोप लगाकर मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा कर लिया।

विज्ञापन

इसकी सूचना पर आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष अनस चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया।

सीओ का कहना है कि पुस्तक फेंकने का आरोप गलत है। आरोपी शादाब के घर एक कटी गाय का मांस और एक जिंदा गोवंश बरामद हुआ था। शादाब एक शातिर अपराधी है। जिसकी तलाश जारी है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें