फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले गिरोह की तलाश में पुलिस ने रिझानी में छापा मारकर दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार यह गैंग अब तक तकरीबन पांच सौ से छह सौ फर्जी आधार कार्ड खपा चुका था।
एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। शनिवार को पुलिस ने परतापुर के रिझानी क्षेत्र में छापेमारी कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: -
पुलिस को इस जिले में मिली सपा विधायक नाहिद हसन की लोकेशन, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
पुलिस पूछताछ में आरापियों ने बताया कि यह गैंग अभी तक 500-600 फर्जी आधार कार्ड तैयार कर चुका है। एक आधार कार्ड की कीमत 300 रखी गई थी। इसके अलावा जो लोग नया आधार कार्ड बनवाने या फिर पुराने में संशोधन कराने के लिए काम लाते थे, उन्हें अतिरिक्त पैसा दिया जाता था।
इनमें एक आरोपी पूर्व में आधार कार्ड सेंटर चलाता था। इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि जांच के कुछ बिंदुओं पर एसबीआई कैंट के अफसरों से संपर्क किया जा चुका है। जल्द ही पूरे गैंग का खुलासा कर दिया जाएगा।