फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ पुलिस को हाथ लगी बड़ी कामयाबी, स्मैक बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 16 लाख रुपए व ज्वेलरी बरामद

Wed, 07 Sep 2022 01:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बुधवारक को मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास से स्मैक बेचने वाले तीन आरोपी धर दबोचे। इनके पास से 50 लाख की कीमत की समैक समेत नगदी व जेवरात भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र से स्मैक बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार  किया है। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 16 लाख रुपये व जेवरात भी बरामद हुए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी पुलिस ने स्मैक बेचने वाले तीन आरोपी शादाब, शानू और नौशाद निवासी कबाड़ी बाजार पत्थर वाली गली ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से 50 रुपए कीमत का स्मैक और 16 लाख रुपए नगद बरामद हुए हैं। इसके अलावा सोने व चांदी के कई आभूषण भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें: Murder: काम से घर लौटा था पति, प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख हुआ आगबबूला, और फिर..
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि तीनों आरोपी शातिर हैं और स्मैक बेचकर अवैध तरीके से धन अर्जित करते हैं। मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने बिजली बंबा बाईपास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर ही यह सारा सामान बरामद हुआ है। अभी पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश भी कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि स्मैक बेचने वालों का मेरठ में बड़ा गैंग है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें