बच्ची का फाइल फोटो, पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने कमरों में घुसकर बचाई जान
आरोपियों ने मकान पर हमले में करीब आठ राउंड फायरिंग की तो तहसीन के परिवार के लोगों ने कमरों में घुसकर जान बचाई। सोमवार की शाम गमगीन माहौल में बच्ची के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द एक खाक किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौबीस घंटें का समय दिया था। हत्या के मामले में मशरूफ पुत्र हासिम, कैफ पुत्र नईम, शौहराब पुत्र नसीर, कामरान पुत्र सरफराज व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
हालांकि पुलिस कई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पुलिस की तीन टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। महादेव के जंगल मे हत्यारोपी ने पुलिस पर भी फायरिंग की।