इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि कैफे संचालक नवीन, अनिकेत सहित नौ लोगों को पकड़ा है। इनमें एक युवती भी शामिल है। पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। तलाशी के दौरान कैफे में तीन हुक्का बरामद हुए।
मौज मस्ती के लिए चल रहा था कैफे
आबूलेन पर मौज मस्ती के लिए कैफे चलाया हुआ था। यहां युवक-यवुतियों का आना जाना था। वे यहां नशे में मदहोश होते रहे हैं। बताया जा रहा है कि काफी समय से हुक्का बार चल रहा था। इससे पुलिस की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी शहर में अवैध तरीके से हुक्का बार का संचालन होता रहा है। पुलिस के तमाम दावों के बावजूद ऐसी गतिविधियां कम नहीं हो रही हैं।
कैफे में स्पेशल कमरा, जहां पर अय्याशी
पुलिस ने बताया कि कैफे में एक स्पेशल कमरा बनाया हुआ था। यहां पर सिर्फ अय्याशी होती थी। इस कमरे का चार्ज पांच हजार रुपये प्रति घंटा बताया गया है। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि कैफे संचालक के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज कर लिया गया और इसकी रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी गई है। कैफे को सील किया जाएगा।