जिले के किसानों को भारी संख्या में योजना का लाभ मिला। जिले के 89 हजार 515 किसानों का 550.63 करोड़ का फसली ऋण माफ हुआ। इनमें कई हजार किसान ऐसे हैं जिनका एक-एक लाख रुपये प्रदेश सरकार की ओर से माफ हुआ है।
साथ ही किसानों के गन्ना भुगतान पर भी पूरा ध्यान दिया गया। चालू पेराई सत्र को छोड़कर चीनी मिलों पर किसानों का एक रुपये का भी बकाया नहीं है। गन्ने की उन्नत प्रजाति के बीज भी शासन द्वारा किसानों को उपलब्ध कराए गए जिससे किसानों की आय बढ़ी है।
गन्ना उत्पादन और कीमत पर एकनजर
साल गन्ना उत्पादन कीमत
2015-16 747 2100
2016-17 894 2761
2017-18 1066 3419
2018-19 975 3036
2019-20 1144 3655
2020-21 754 2417
नोट- उत्पादन लाख क्विंटल और कीमत करोड़ रुपये में है। 2020-21 का उत्पादन 16 मार्च तक का है।