फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों ठगने वाले गैंग का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, 90 हजार नकद बरामद

Tue, 23 Jun 2020 12:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • 90 हजार नकद, एक स्कॉर्पियो, प्रतिभागियों के शैक्षिक प्रमाण बरामद
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले गैंग का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर परतापुर पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों की निशानदेही पर फर्जी प्रमाण पत्र भी बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


एसटीएफ सीओ बृजेश सिंह के अनुसार दो दिन पहले एक शिकायत मिली कि नौकरी दिलाने के नाम पर एक गैंग बेरोजगार लोगों को ठग रहा है। चतुर्थ श्रेणी में नौकरी लगवाने के नाम पर यह गैंग बेरोजगार युवकों से 60-70 लाख रुपये ठग चुका है।

एसटीएफ ने सोमवार को एक मुखबिर की सूचना पर अमन कश्यप निवासी मोहनपुरी, सिविल लाइन को पकड़ लिया। बताया गया कि परतापुर क्षेत्र में यह गिरोह पूरी तरह से एक्टिव है। बेरोजगार लोगों को नौकरी दिलाने की बात कहकर दो-दो, तीन-तीन लाख रुपये ले लेता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: गैंगवार में कुख्यात पर फायरिंग, गांव में फैली दहशत, फिल्मी अंदाज में वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन

इसके बाद एसटीएफ ने इंस्पेक्टर परतापुर आनंद कुमार मिश्रा और उनकी टीम को लेकर एक मकान पर छापा मारा। जहां से अमन कश्यप के चार और साथियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र देखकर वह लोगों को भरोसे में ले लेते थे। आरोपियों की निशानदेही पर 90 हजार नकद, एक स्कॉर्पियो, प्रतिभागियों के शैक्षिक प्रमाण पत्र पुलिस ने बरामद किए हैं। 

 यह लोग किए गए गिरफ्तार 
- सुभाष चंद पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना हाईवे, मथुरा
- संजय कुमार पुत्र मान सिंह निवासी सत्यनगर कालोनी, थाना हाईवे, मथुरा
- देवव्रत पचौरा उर्फ शरद पुत्र शंत सिंह निवासी राज गार्डन कालोनी, थाना हाईवे, मथुरा
- अमन कश्यप पुत्र कैलाश कश्यप निवासी पुरानी मोहनपुरी, थाना सिविल लाइन मेरठ 
- गौरव कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी सुशांत सिटी, थाना परतापुर, मेरठ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें