आरोप है कि गांव की महिला ने प्रसूता को पैसे का लालच देकर बच्चे का सौदा कर लिया। आर्थिक तंगी से गुजर रही प्रसूता महिला के बहकावे में आ गई और 50 हजार रुपये में उसने अपने जिगर का टुकड़ा उसे बेच दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर जब महिला अपने घर पहुंची तो उसकी गोद में बच्चे को न पाकर परिजन हैरान हुए।
पहले तो महिला कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुई, लेकिन जब उसके पति ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया। मामले की सूचना पूरे गांव में फैल गई। पति ने अपने ससुराल वालों को पत्नी की इस हरकत की जानकारी दी।
परिजनों ने प्रसव के लिए साथ गई महिला के घर जाकर उसे दबोच लिया। उन्होंने उसके कब्जे से नवजात शिशु को मुक्त कराया और 50 हजार रुपये भी वापस लिए। बच्चे को पाकर उसका परिवार बहुत खुश है। पूरे प्रकरण की पुलिस को सूचना नहीं दी गई। मामले को गांव में ही निपटा दिया गया।