सोमवार रात कोशिंद्र पर हर्ष व उसके साथियों ने गोलियां चला दीं। उसे छह गोलियां लगीं। हर्ष पक्ष से गढ़ी हस्तिनापुर निवासी अंकुश के हाथ में गोली लग गई। घायल दोनों को पुलिस ने मवाना सीएचसी में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर कोशिंद्र को मेरठ रेफर कर दिया। मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने कोशिंद्र के भाई की तहरीर पर हर्ष गुर्जर, अंकुश, रोहन उर्फ कालू, हरीश, ईशु सिरोही, शौकिंद्र, आशीष, मोनू, रोहित उर्फ दादा और एक अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने गढ़ी हस्तिनापुर निवासी अंकुश (घायल), रामनगर, परीक्षितगढ़ निवासी रोहन उर्फ कालू, अटौड़ा मवाना निवासी हरीश को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि कोशिंद्र ने गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों के नाम मरने से पहले बताए थे। कोशिंद्र पर मुजफ्फरनगर, मवाना, हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ थाने में अलग-अलग धारा में 16 मुकदमे पंजीकृत हैं।