फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bypoll in UP: खतौली को पांच जोन और 24 सेक्टरों में बांटा, आदर्श आचार संहिता लागू

Tue, 08 Nov 2022 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के खतौली में उपचुनाव को आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। जिले से प्रचार सामग्री हटेगी। साथ ही किसी भी विभाग में नये टेंडर की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
होर्डिंग उतरवाए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने खतौली विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू हो गई है। खतौली को पांच जोन और 28 सेक्टरों में बांटा गया है। विधानसभा क्षेत्र में 369 बूथ हैं। 171 मतदान केंद्र हैं और 3,12,340 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के लोकवाणी सभाकक्ष में पत्रकारों से बातचीत में डीएम सीबी सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसी के साथ ही जिले में चुनाव आदर्श आचार संहिता लग गई है। जिले के सभी स्थानों से प्रचार सामग्री हटाई जा रही है। इसके लिए खतौली क्षेत्र व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

पोस्टर, बैनर, होर्डिंग हटाने का काम तेजी से चलेगा। खतौली के एसडीएम चुनाव अधिकारी रहेंगे। दो तहसीलदार एआरओ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर खतौली विधानसभा क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: खतौली विस उपचुनाव को लेकर सपा का बड़ा एलान, मैदान में होगा रालोद प्रत्याशी, तीन जनसभाओं के बाद खोलेंगे नाम

विज्ञापन

एसडीएम और एडीएम स्तर के अधिकारी जोन इंचार्ज होंगे। 26 सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक सेक्टर पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाया गया है। एसएसपी विनीत जायसवाल, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त अरविंद मिश्रा, सीडीओ संदीप भागिया आदि अधिकारी मौजूद रहे।

नामांकन से मतगणना तक का कार्यक्रम
नामांकन: दस नवंबर से
अंतिम दिन: 17 नवंबर
नामांकन पत्रो की जांच: 18 नवंबर
नाम वापसी: 21 नवंबर
मतदान: पांच दिसंबर
मतगणना: आठ दिसंबर

दो आब्जर्वर किए गए तैनात
खतौली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने दो आब्जर्वर तैनात किए हैं। इनमें आईपीएस राजकृष्ण प्रुथी एवं राजेंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें