फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी होगी

Mon, 02 Jan 2023 03:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी तीन जनवरी की शाम को बागपत में पहुंच जाएंगे। यूपी और हरियाणा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का साथ देने के लिए भाकियू भी आगे आई है। वहीं यात्रा की निगरानी ड्रोन से की जाएगी।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ सोनिया व प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी तीन जनवरी की शाम को बागपत में पहुंच जाएंगे। वे रात में मवीकलां शामली में एक फार्म हाउस में रुकेंगे और चार जनवरी की सुबह को मवीकलां से यात्रा शुरू करेंगे। मवीकलां से बड़ौत के बस स्टैंड तक पैदल यात्रा होगी और वहां से गाड़ी में शामली के एलम में पहुंचेंगे। जहां से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत में यात्रा प्रवेश कर जाएगी।

विज्ञापन


राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, अन्य पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल होंगे। तीन जनवरी की सुबह दिल्ली से यात्रा शुरू होगी और लोनी में जनसभा होगी। वहां से शाम को यात्रा डूंडाहेड़ा से बागपत में प्रवेश करेगी और तीन जनवरी की शाम को बागपत के मवीकलां में यात्रा को समाप्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Baghpat News: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ जुड़ेगी भाकियू, अखिलेश यादव-चौधरी जयंत सिंह को भी न्योता
विज्ञापन


यूपी और हरियाणा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का साथ देने के लिए भाकियू आगे आई है। यात्रा में बागपत, शामली में भाकियू के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं हरियाणा में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे। रालोद व सपा नेताओं को यात्रा में शामिल होने को लेकर अभी हाईकमान के निर्देशों का इंतजार है।

विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा में मेरठ जिले के 4 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे, 50 बस 250 गाड़ियों का किया इंतजाम  
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी यानी कल उत्तर प्रदेश में शुरू होगी। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। हमारे नेता राहुल गांधी के साथ जुड़कर कार्यकर्ता उनका हौसला बढ़ाने को उत्सुक हैं। उनका दावा है कि मेरठ जिले से करीब 4 हजार कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।
 
काजला ने बताया कि जिला व महानगर इकाई द्वारा 50 बस और 250 गाड़ियों का इंतजाम किया गया है। अन्य कार्यकर्ता अपने साधनों से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने लोनी बॉर्डर पहुंचेंगे। गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर से 3 जनवरी को यात्रा शुरू होकर लोनी तिराहा से 3 जनवरी को बागपत के मवीं कला पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी रात में विश्राम करेंगे। यहां से 4 जनवरी को यात्रा रवाना होकर बागपत, बागपत के ही सिसाना गांव, सरूरपुर कलां, बड़ौत से शामली के ऐलम पहुंचेगी। 4 जनवरी की रात राहुल गांधी शामली के ऐलम में रात्रि विश्राम करेंगे। जहां से 5 जनवरी को यात्रा रवाना होकर कांधला, ऊंचागांव, कैराना से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी। 

कार्यकर्ताओं के साथ खाना ही खाएंगे राहुल
जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीन जिलों में तीन दिन यात्रा के दौरान राहुल गांधी दो जगह रात में विश्राम करेंगे। वह कार्यकर्ताओं के साथ खाना खाएंगे। वह प्रतिदिन बागपत और शामली जाकर व्यवस्था देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें