Prayagraj News : किसान महापंचायत में मौजूद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला।
संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल भाकियू टिकैत व अन्य पदाधिकारियों से बातचीत करने के साथ ही उनको भी न्योता दिया था। जिन्होंने यात्रा में शामिल होने को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। बागपत व शामली में भाकियू के जिलाध्यक्ष समेत अन्य सभी पदाधिकारी शामिल होंगे, जिनसे कांग्रेस नेताओं की स्थानीय स्तर पर बातचीत हो गई है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के अनुसार उनकी बातचीत हो चुकी है और वह यात्रा में शामिल होंगे। राकेश टिकैत खुद हरियाणा में रहेंगे। शामली से होकर जब यात्रा हरियाणा में जाएगी तो वह अन्य किसान नेताओं के साथ वहां शामिल होंगे।
हाईकमान के फैसले का इंतजार कर रहे सपा और रालोद नेता
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए भले ही अखिलेश यादव व जयंत चौधरी को न्योता दिया गया हो, मगर दोनों ने साफ कर दिया है कि वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे। यह जरूर कहा जा रहा था कि उन्होंने अपने स्थानीय नेताओं को यात्रा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। वहीं रालोद के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा के अनुसार उनको अभी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर कुछ नहीं कहा है। हाईकमान से जिस तरह के निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार ही उनका रुख रहेगा।