ईहा दीक्षित से बात करते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानाचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने कहा कि वह अपने सहपाठियों के साथ मधुर व्यवहार करती है। अन्य बच्चों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करती है। प्रधानाचार्य ने बताया कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि यहां से पढ़ रही बच्ची ने देश में नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि ईहा को स्कूल की तरफ से भी जल्द सम्मानित किया जाएगा।
बालशक्ति पुरस्कार पाने वाली मेरठ की बेटी ईहा दीक्षित के पिता कुलदीप शर्मा ने बताया था कि ईहा को प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए अलग से सात मिनट का वक्त मिला है। इस मुलाकात में ईहा प्रधानमंत्री के साथ उनके बगीचे में पौधा रोपेंगी। बुधवार को पीएम से मुलाकात के सेशन का पूरा अभ्यास उसको कराया गया। इस दौरान उसने कहा, ‘नमस्कार प्रधानमंत्री जी, मेरा नाम ईहा दीक्षित है, मैं मेरठ यूपी से हूं’। इसके बाद वह पीएम को अपनी उपलब्धियों के बारे में बताएंगी और पौधरोपण के लिए पौधा देंगी। ईहा के साथ महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी होंगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/