फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आरटीसी की ट्रेनिंग के बाद 1441 नए कांस्टेबलों को मिली पुलिस विभाग में एंट्री

Thu, 24 Jan 2019 03:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जिले में चार स्थानों पर आरटीसी की ट्रेनिंग के बाद गुरुवार को पासिंग आउट परेड हुई। छह माह की ट्रेनिंग पूरी कर परेड के बाद 1441 रिक्रूट पुलिस का हिस्सा बन गए। पासिंग आउट परेड रिजर्व पुलिस लाइन, हापुड़ रोड स्थित 44 वीं वाहिनी पीएसी, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय व रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में संपन्न हुई। चारों स्थानों पर अलग-अलग मुख्य अतिथि ने रिक्रूट को संबोधित किया और उन्हें समाज में पुलिस के बारे में जानकारी देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन


पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में 608 महिला रिक्रूट को ट्रेनिंग दी गई। जबकि पुलिस लाइन में 264 रिक्रूट ने पासिंग आउट परेड की। इसी तरह 44 वीं वाहिनी पीएसी में 299 और छठी वाहिनी पीएसी में 270 रिक्रूट ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

वहीं पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आईजी लक्ष्मी सिंह, पुलिस लाइन में डीआईजी अखिलेश कुमार, 44 वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक स्वप्निल ममगईं और छठी वाहिनी पीएसी में सेनानायक वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने इनडोर, आउटडोर और इंटरव्यू में ओवरऑल चैंपियन रहे रिक्रूट को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान रिक्रूट कांस्टेबलों के अभिभावक भी रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें