फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो
मेरठ। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 20 से 22 अगस्त तक 37वीं आईटीएफ ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ से नौ बच्चों ने प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 5000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें मेरठ से प्रत्युषा सांगवान, इनाया काजिम, आकांक्षा सांगवान, प्रेशा गोयल, समर्थ अदाना, शारवी अदाना ने स्वर्ण पदक जीते। अनुषा सांगवान, आयत शाह, ज्ञानवी सिंह ने रजत पदक प्राप्त किए। इसके साथ ही दिल्ली स्टेट इल्डो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें आकांक्षा सांगवान स्वर्ण पदक, प्रत्युषा सांगवान, प्रेशा गोयल, रुद्धव त्यागी ने रजत पदक जीता। शारवी अदाना ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा फ्रंट रोलिंग में आकांक्षा सांगवान स्वर्ण पदक, शारवी अदाना ने रजत पदक और प्रेशा गोयल, अनुषा सांगवान ने कांस्य पदक जीते। इस मौके पर रचना चौरसिया, कोच राधा, ऋचा सिंह आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें