फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
बैडमिंटन में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी
विज्ञापन
मेरठ। अंडर-13 योनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट बैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन अयोध्या में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और पदक जीते। इसमें मेरठ के शिव पंवार व गर्विता त्रिपाठी ने अपनी-अपनी स्पर्धा में पदक प्राप्त किए। बालिका युगल की जोड़ी में गर्विता व वान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रितिका चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेरठ के शिव पंवार व गाजियाबाद के समर्थ अग्रवाल की जोड़ी ने अंडर-13 बालक युगल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और गर्विता ने अंडर-13 गर्ल्स एकल में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर मेरठ बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव राजेश चौधरी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। शिव पंवार व गर्विता त्रिपाठी ने जीत का श्रेय कोच विशेष काकरान, भानु प्रताप और राजेश चौधरी को दिया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार, पवन गोयल, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें