मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित यूजी ऑनर्स और पीजी डिप्लोमा कोर्स जून-2025 प्रणाली के तहत संचालित पाठ्यक्रम की सम सेमेस्टर परीक्षाओं की पालियों में बदलाव किया गया है।
विवि की ओर से कुछ समय पहले परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था, लेकिन उसमें कुछ परिवर्तन किया गया है। इसके अनुसार क्यू-21001 इंग्लिश, क्यू 21018 जियोलॉजी की परीक्षा अब 10 जून को पहली पाली की बजाय दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, डब्ल्यू 2001001 की परीक्षा 12 जून को दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी।