कोच के साथ आराध्य उजलायन।
- फोटो : अमर उजाला
टीम के कोच सागर कश्यप ने बताया कि पांच से 10 जनवरी तक गुलमर्ग में तृतीय कर्लिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में यूपी की टीम मेरठ से विभिन्न वर्गों में 28 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 17 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर आठ स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और चार कांस्य पदक समेत 16 पदक हासिल किए। जिससे यूपी की टीम टूर्नामेंट में तृतीय स्थान पर रही।
आराध्य उजलायन, हिमांशु, सोफिया, नंदनी, सारा, शिया, प्रियांशी, हरमनदीप ने स्वर्ण पदक, पार्थ, दिव्यांश, संकल्प, रुद्र ने रजत पदक तथा मौलिक, करण, आरुष, सौरभ ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच सागर ने बताया कि पदक हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों का आगामी दिनों लेह लद्दाक में होने वाले खेलों इंडिया में चयन हुआ है।
मंगलवार को मेरठ पहुंचने पर पल्लवपुरम के उदय पार्क में हुए समारोह में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, पार्षद विक्रांत ढाका, मुकेश पूनिया, सुनीता, रुपेंद्र, महेंद्र भारती ने बधाई दी। इस दौरान अभय, बादल, लव, कुश, मोनी, अलका, कमलदीप, आकाश, परिधि, धैर्य, अनन्या, केशव मौजूद रहे।