फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पिस्टल उठाकर युवक बोला- 'हैंड्सअप', गोली मार दूंगा, बाहर भागे चौकी प्रभारी, फिर हुआ ये

Tue, 19 Aug 2025 11:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दादरी चौकी प्रभारी के कमरे में मंदबुद्धि युवक घुस आया और लोडेड पिस्टल उठाकर तान दिया। किसी तरह वे बचकर भागे और युवक को कमरे में बंद कर दिया। एसओ ने आकर मामला संभाला।
विज्ञापन
पिस्टल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी चौकी प्रभारी प्रताप सिंह तोमर के कमरे में सोमवार देर रात एक मंदबुद्धि युवक घुस गया। युवक ने प्रभारी का पिस्टल उठा लिया और उन पर तान दिया। पहले तो प्रभारी कुछ समझ नहीं सके और जान बचाकर बाहर भागे और कमरा बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कमरा खुलवाया।

विज्ञापन

 

प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि वह अपने कमरे में बैठे थे। तभी एक मंदबुद्धि युवक कमरे में घुस आया और पिस्टल उठा लिया। वह युवक को पकड़ते, इतने में ही युवक ने उनका पिस्टल उन पर तान दिया। वह जान बचाकर कमरे से बाहर आ गए और थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह को जानकारी दी। 
 
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर कमरा खुलवाया और पुलिस बल के साथ युवक को काबू में किया। पुलिस ने युवक से पिस्टल छीन लिया। जानकारी करने पर पता चला कि युवक मंदबुद्धि है, जिस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि युवक मंदबुद्धि था। आसपास के ग्रामीणों ने भी उसके मंदबुद्धि होने की बात बताई है। यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। 

ये भी देखें...
Bhuni Toll Case: एनकाउंटर और बुलडोजर की मांग, बेटे की हालत देखकर तड़पी मां, जानें इस केस में अब तक क्या हुआ    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें