कई फैक्ट्रियों में चल रहा कटान
इनमें से कई फैक्ट्रियों ऐसी हैं जो कागजों में तो सील हैं। लेकिन यहां कटान चल रहा है। इसके अलावा जो अभियान में सील ही नहीं हो पाई थी उनमें भी कटान हो रहा है। अहम बात यह है कि बड़ी-बड़ी फैक्ट्री बनीं। लेकिन एमडीए अधिकारियों ने इस तरफ देखा ही नहीं। पूरे निर्माण खड़े हो गए। सारी फैक्ट्रियों हापुड़ रोड अलीपुर क्षेत्र में हैं।
एक के नाम पर कई-कई का खेल
अलयासिर एक्सपोर्ट एमडीए अप्रूव्ड थी। लेकिन जब वहां तीन मजदूरों की हादसे में मौत हुई तो पता चला कि जिस भाग में हादसा हुआ है वह भाग एमडीए से अप्रूव्ड नहीं है। चूंकि वह बाद में बना है। प्लांट संचालक उसे मुख्य अल यासिर का ही रेडरिंग प्लांट बता रहे थे। तत्काल इस भाग को सील कर दिया गया था।
मुख्य रूप से ये खामियां हैं इन फैक्ट्रियों में
- एमडीए से नक्शा स्वीकृत नहीं है
- पशुपालन विभाग की एनओसी नहीं थी
- रेंडरिंग प्लांट पर किसी तरह का कोई लाइसेंस नहीं
- कच्चा माल लाने का कोई एग्रीमेंट नहीं
- बने माल पर किसी तरह की कोई मुहर नहीं
- प्रदूषण विभाग की एनओसी नहीं
- बिजली कनेक्शन के कागज नहीं
इन फैक्ट्रियों पर सवाल
1. अल रहीम फ्रोजन फूड्स
2. अल सावेज फ्रोज फूड्स
3. कोको टोको इंडिया प्रा लि.
4. अल हबीब फ्रोजन फूड्स
5. डिप्लोमेट इंडिया रेंडरिंग प्लांट
6. फीड पैक फूड रेंडरिंग प्लांट
7. अल जुनैद फ्रोजन फूड्स
8. अल कैफ इंडस्ट्री
9. अल लिमराह
10. एमआईक्यू फ्रोजन
11. तान्या मार्केटिंग
12. अल असमद प्रा.लि.
13. अल अय्यूब एक्सपोर्ट
14. अल अखलाक एक्सपोर्ट
15. अल यासिर रेंडरिंग एक्सटेंशन
वास्तविक स्थिति की जांच कराएंगे
बताया जा रहा है कि कुछ फैक्ट्रियां सील ही हैं और काम बंद हैं। लेकिन वास्तव में स्थिति क्या है इसकी जांच कराई जा रही है। एक-एक फैक्ट्री में जाकर जोनल अधिकारी जांच करेंगे। जिनका मानचित्र नहीं है उन पर एक्शन होगा।
-साहब सिंह, वीसी एमडीए
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/