मेरठ। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमएस क्रिकेट मैदान पर चल रही शिव हरी प्रसाद अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता में मेरठ पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम उपविजेता रही। फाइनल में मेरठ की टीम को हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबला पंचवटी क्रिकेट एकेडमी मेरठ व टाइगर डेन क्रिकेट एकेडमी दिल्ली के बीच खेला गया।
टाइगर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवर में सभी विकेट खोकर पंचवटी एकेडमी को 241 रन का विशाल लक्ष्य दिया। इसमें टीम की ओर से हार्दिक ने 66 व अंश ने 55 रन बनाए। पंचवटी एकेडमी के गेंदबाज तुषार पाल ने 3, लविश ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम 38.3 ओवर में 200 रन ही बना सकी। इसमें वंश ने 41, भरत राठी ने 35 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक रहे। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज 342 रन बनाने वाले पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के हर्ष राणा को चुना गया। इस मौके पर कोच उमेश कुमार व आयोजकों ने उन्हें सम्मानित किया।