कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंबेडकर रोड स्थित शिवलोक पुरी निवासी दीपक ने बताया कि भाई चिराग सोमवार शाम बाबू और अंकित के साथ घर से निकले थे। देर रात करीब 11 बजे दोनों उसे घर छोड़कर चले गए। परिजनों ने बताया कि उस समय चिराग की हालत ठीक नहीं थी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने दोनों दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने दोनों दोस्तों को बुलाकर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
मेरठ: लिब्रा होटल में सेना के हवलदार की मौत, पुलिस ने वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला शव, जांच शुरू