फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: रैपिड रेल निर्माण के दौरान सरिया चढ़ा रही ओवरलोड क्रेन टूटकर मकानों पर गिरी, तीन घायल

Sat, 03 Sep 2022 03:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर में रैपिड रेल ट्रैक निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भूड़बराल में ट्रैक पर चल रहे निर्माणकार्य के दौरान सरिया चढ़ा रही एक ओवरलोडेड क्रेन टूटकर मकान व दुकानों पर गिर गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
 
विज्ञापन
मकानों पर गिरी क्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर शनिवार की दोपहर परतापुर थाना क्षेत्र में रैपिड रेल के निर्माण के लिए सरिया चढ़ा रही ओवरलोड कंस्ट्रक्शन क्रेन टूटकर कई मकानों और दुकानों पर गिर गई। हादसे में महिला और बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं, कई दुकानों और मकानों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद गुस्साए क्षेत्रवासियों ने मुआवजे की मांग के चलते जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को दिल्ली रोड भूड़बराल के पास बन रहे रैपिड रेल स्टेशन के लिए काम कर रही एलएंडटी कंपनी की कंस्ट्रक्शन क्रेन सरिया ऊपर चढ़ा रही थी। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि ओवरलोड क्रेन सरिया ऊपर ले जाते समय टूट कर शकील नाम के व्यक्ति के घर पर गिर गई।

यह भी पढ़ें: UP: शहीद जवान की पत्नी को ड्रोन से ढूंढ रही बागपत पुलिस, चार दिन से है लापता, ये है पूरा मामला
विज्ञापन


हादसे में शकील की पत्नी नाजिमा और बच्चे बिलाल सहित तीन लोग लोहे की पटरियों की चपेट में आकर घायल हो गए। इसी के साथ रियाजुद्दीन, रहीसुद्दीन और सुभाष की दुकानों में रखे फ्रिज, एसी और वॉशिंग मशीन सहित हजारों का सामान और दुकानों की टीन शेड भी टूट कर नीचे गिर गए। घटना के चलते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही के चलते हादसे का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसी के साथ ओवरलोड क्रेन चलाने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच और पीड़ितों को मुआवजे की मांग की। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें