मेरठ के दौराला गांव में शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। एक पव्वा शराब पीने के कुछ ही देर बाद तीनों की हालत बिगड़ी और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
मेरठ के दौराला गांव में शुक्रवार शाम शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि एक पव्वा शराब पीने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम बाबूराम प्रजापति अपने स्पेलर पर काम कर रहे थे। इसी दौरान दौराला निवासी अंकित उर्फ दौलत वहां तेल लेने पहुंचा। बाबूराम ने बताया कि तेल अभी निकल रहा है और थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। इस पर अंकित ने ताजा तेल लेने की बात कहकर वहीं बैठने का फैसला किया।
विज्ञापन
3 of 6
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
इंतजार के दौरान अंकित ने अपने पास रखा शराब का पव्वा निकाला और वहीं मौजूद मजदूर जितेंद्र व बाबूराम के साथ शराब पीने लगा। कुछ ही देर बाद बाबूराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने अपने बेटे सोनू से पानी मांगा और घबराहट के साथ सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की।
4 of 6
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
परिजन तुरंत बाबूराम को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, शराब पीने वाले अन्य लोगों की हालत भी तेजी से बिगड़ती चली गई। उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
मेरठ में शराब कांड, तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
एक के बाद एक हुई मौतों से गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की शराब की बिक्री पहले से होती रही है, लेकिन उस पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई।
घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन से अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर कब तक ऐसी लापरवाही लोगों की जान लेती रहेगी।