फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: औवेसी के पार्षद को भाजपा पार्षद ने सीने में मारा घूंसा, एक राष्ट्र एक चुनाव का किया था विरोध

Mon, 21 Apr 2025 10:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सांसद अरुण गोविल ने नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा, जो पास कर दिया गया। एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम और मुस्लिम लीग के पार्षद रिजवान अंसारी ने प्रस्ताव का विरोध किया। 
विज्ञापन
माइक हाथ में लिए एआईएमआईएम पार्षद और लाल घेरे में घूंसा मारने वाले भाजपा पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की बोर्ड बैठक में सोमवार को गहमागहमी के बीच एक राष्ट्र एक चुनाव कराने पर पार्षदों ने अपनी सहमति जताकर प्रस्ताव पास कर दिया। महापौर, हरिकांत अहलूवालिया, सांसद अरुण गोविल, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्धाज के सामने 90 में से सिर्फ दो एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम और मुस्लिम लीग के पार्षद रिजवान अंसारी ने प्रस्ताव का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


सदन की कार्रवाई के दौरान विरोध करने वाले पार्षद फजल करीम से भाजपा पार्षद अरुण मचल ने माइक छीना और उनकी छाती में घूंसा मार दिया। माहौल गर्माया तो भाजपा पार्षदों ने प्रस्ताव को पास-पास कहकर राष्ट्रगान शुरू कर दिया। महापौर का कहना कि सदन में प्रस्ताव पास हो गया है। गलत मानसिकता वाले पार्षदों ने बेवजह हंगामा किया है। वहीं बोर्ड बैठक में सपा और कांग्रेस के पार्षद चुप रहे, उनका कोई रुख सामने नहीं आया। 
 

प्रस्ताव पास-पास का शोर मचाते पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में सोमवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक आयोजित की गई। जिसमें सांसद अरुण गोविल ने एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव रखा। कहां कि हमारे देश में बहुत सारे चुनाव होते हैं। जिसमें धन और समय की बर्बादी हैं। मोदी सरकार में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी है। मेरठ से जनमत संग्रह के लिए प्रस्ताव रखा है, जोकि कमेटी को भेजेंगे। एक राष्ट्र एक चुनाव से लोकसभा और विधानसभा अलग-अलग राज्य में आचार संहिता लगने के दौरान विकास कार्य बाधित होते है। कांग्रेस सरकार ने धारा 356 का गलत प्रयोग किया और बार-बार चुनाव कराने की प्रथा चला दी। मोदी सरकार ने एक पहल की, जनमत से एक राष्ट्र एक चुनाव पर सहमति बनेगी।
 

बोर्ड बैठक में सांसद अरुण गोविल, महापौर और अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
निगम के सदन में बहुमत के आधार पर पार्षदों ने सांसद के इस प्रस्ताव को पास कर दिया। प्रस्ताव पास होते ही जय श्रीराम के नारे अटल सभागार में गूंजने लगे। एआईएमआईएम पार्षद फजल करीम और मुस्लिम लीग के पार्षद रिजवान अंसारी ने इस प्रस्ताव का विरोध करना शुरू कर दिया। इससे गुस्साए भाजपा पार्षद अरुण मचल ने फजल करीम के हाथ से माइक छीन लिया और उनकी छाती में घूंसा मारा। 

नगर निगम की बोर्ड बैठक। - फोटो : अमर उजाला
तभी भाजपा पार्षदों ने पास-पास का शोर मचाकर राष्ट्रगान शुरू कर दिया और मामला दब गया। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा है कि यह जनमत संग्रह नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत से कराया जा रहा हैं। प्रदेश के अन्य नगर निगमों में भी या अभियान चलाया गया है।
 

माइक हाथ में लेकर विरोध जताते एआईएमआईएम पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस बार-बार और हम चाहते एक बार चुनाव
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मोदी सरकार की यह सराहनीय पहल देशवासियों के हित में है। कांग्रेस को बार-बार चुनाव कराने की गलत लत पड़ गई है। धारा 356 का हवाला देकर चुनी हुई चौधरी चरणसिंह की सरकार गिराई गई। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में जनमत संग्रह कमेटी बनाई गई है। जहां पर अलग-अलग राज्य और जनपद से भी जनमत भेजने का भी सिलसिला जारी है। चुनाव में फोर्स यानी सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगती है। एक साथ देशभर में चुनाव होगा तो फोर्स कैसे काम करेगी, इस पर सरकार विचार कर रह रही हैं। उन्होंने कहा कि संविधान 82 ए में संशोधन भी किया जाना हैं। इस दौरान केरल का भी जिक्र किया।
 

नया अध्याय लिखा है, जो हमेशा याद रहेगा
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि नगर निगम मेरठ के पार्षदों ने एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव पास करके एक नया अध्याय लिखा है, जो हमेशा याद किया जाएगा। प्रदेश के 17 नगर निगम में पांच निगमों में यह प्रस्ताव पास हो गया है। सदन में बेवजह हंगामा करने वालों पर कार्रवाई करने की भी महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने चेतावनी भी दी है। बैठक में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, निगम अधिकारी और पार्षदगण मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

सदन में विकास पर चर्चा क्यों नहीं
एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम का कहना है कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में एक राष्ट्र, एक चुनाव का प्रस्ताव रखने का कोई महत्व नहीं है। सदन में भाजपा नेता विकास कार्य पर चर्चा क्यों नहीं करते हैं। शहर में गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। मैंने सदन में शहर की समस्या पर सवाल उठाए तो भाजपा पार्षद अरुण मचल ने माइक छीना और घूंसा मारा। मेरे मुंह पर सूजन भी है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें