सिवाया और काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग
पुलिस ने दिल्ली की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर निगरानी बढ़ाते हुए चेकिंग अभियान शुरू किया है। सिवाया टोल प्लाजा और काशी टोल प्लाजा पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। संदिग्ध नजर आने वाले वाहनों को रोककर तलाशी ली जा रही है। वाहन चालकों से पूछताछ कर उनके सफर के उद्देश्य की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी
पुलिस की निगरानी टोल प्लाजा तक सीमित नहीं है। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर भी सतर्कता बरती जा रही है। दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाने वाले संभावित लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
विपक्ष के कई नेताओं को नजरबंद करने की सूचना
प्रदर्शन से पहले पुलिस ने विपक्ष के कई नेताओं को नजरबंद भी किया है। बताया गया है कि यह कदम प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर उठाया गया है। मेरठ पुलिस प्रशासन सीमाओं पर तैनाती और वाहनों की जांच के जरिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है।