मेरठ में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को जिंदा जलाने का बयान देने के मामले में सपा नेता को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस दौरान सपा नेता ने कहा कि चाहे सौ मुकदमें दर्ज हो जाएं लेकिन वह अपना बयान वापस नहीं लेंगे।
मेरठ में सपा नेता और एससी-एसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश सिद्धार्थ को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। कोर्ट से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं अपने शब्द वापस नहीं लूंगा, चाहे मेरे ऊपर 100 मुकदमे दर्ज हो जाएं।
विज्ञापन
कहा कि बहुजन समाज की सेवा करता रहूंगा। इसके लिए कोई भी जुल्म सहने को तैयार हूं। मुकेश सिद्धार्थ ने शनिवार को कलक्ट्रेट में हुए धरना-प्रदर्शन के दौरान ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर को जिंदा जलाने का एलान कर दिया था। उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। रविवार रात पुलिस ने उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया था। आज पुलिस उन्हें फैंटम पर बैठाकर पेशी पर लेकर आई थी।