मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में कोचिंग के लिए जा रही छात्राओं से तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। स्थानीय लोगो ने तीनों को पकड़ लिया। इसी दौरान एक बुजुर्ग राइफल लेकर पहुंचा।
बुजुर्ग ने मनचलों को राइफल दिखाकर डराया। फिर उन्हें पीटा और बीच सड़क पर ही मुर्गा बना दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें बुजुर्ग व्यक्ति राइफल लोड कर मनचलों को धमकाते हुए नजर आ रहा है।
पुलिस के मुताबिक एक कोचिंग सेंटर पर कुछ छात्राएं कोचिंग के लिए जा रही थीं। छात्राओं के साथ अहमदनगर के रहने वाले बाइक सवार तीन मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राएं आरोपी मनचलों से बचकर किसी तरह कोचिंग सेंटर पर पहुंचीं। कोचिंग सेंटर संचालक को मामले की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: INDvsENG: कौन हैं सौरभ कुमार? जिन्हें टीम इंडिया में मिला मौका, गेंदबाजी का नहीं तोड़, साथी कहते थे शेनवॉर्न