फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नेपाली युवती और दूसरे समुदाय के युवक का निकाह रुकवाया, धर्म परिवर्तन का आरोप, सैनिक विहार में हंगामा

Thu, 05 Nov 2026 11:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एक होटल में काम करने वाली हिंदू युवती का प्रेम प्रसंग होटल में रोटी सेंकने वाले युवक से हो गया। सैनिक विहार में दोनों का बृहस्पतिवार को निकाह होना था, लेकिन कॉलोनीवासियों ने हंगामा कर पुलिस को बुला लिया। युवती नेपाल की बताई गई, लेकिन उसके पास उत्तराखंड का आधार कार्ड मिला है। 
विज्ञापन
हंगामा करते सचिन सिरोही और उनके सहयोगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएच-58 स्थित एक होटल में काम करने वाली नेपाली हिंदू युवती और फाजलपुर निवासी दूसरे समुदाय के युवक का निकाह पुलिस ने रुकवा दिया। निकाह होने से पहले कॉलोनी के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस आकर दोनों को थाने ले गई। युवती को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया, जबकि युवक से कंकरखेड़ा पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

मूल रूप से फाजलपुर रोहटा रोड का रहने वाला युवक 15 दिन से कंकरखेड़ा की सैनिक विहार ए ब्लाक कालोनी में किराए के मकान पर रह रहा है। इस मकान में वह अपनी प्रेमिका नेपाली युवती के साथ रहकर शादी की तैयारियां कर रहा था। दोनों की दोस्ती एनएच-58 बाईपास स्थित एक होटल में हुई थी। युवक तंदूर पर रोटी सेंकने का काम करता है, जबकि युवती होटल में रिसेप्शन पर काम करती है। 
 

आरोप है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। बुधवार रात सैनिक विहार कालोनी में घर के बाहर टेंट लगाकर मेहंदी की रस्म हुई, जबकि शादी बृहस्पतिवार को होनी थी। इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों ने कंकरखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शादी रुकवाकर युवक-युवती को पूछताछ के लिए थाने ले गई। 
 

इसकी जानकारी लगने पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शादी न होने देने की बात कही। सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन कराकर निकाह की तैयारी थी। पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों से कॉल कर संपर्क किया।
विज्ञापन

युवती के भाई को दुबई में कॉल करके बताया गया। फिलहाल पुलिस ने युवती को आशा ज्योति केंद्र भेजा है। युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को युवती के पास मिले आधार कार्ड में उत्तराखंड का पता मिला है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
सहारनपुर: सामूहिक दुष्कर्म में रिटायर्ड सीओ और इंस्पेक्टर दोषी; सरकारी आवास पर चार लोगों ने बनाया था शिकार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें