फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Nikay Chunav Results: भाजपा की रिकॉर्ड जीत, दूसरी बार महापौर बने हरिकांत अहलूवालिया

Sun, 14 May 2023 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में महापौर पद पर भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया 1,07,406 से जीते।एआईएमआईएम के अनस से, सपा तीसरे नंबर पर रही। नगर पालिका मवाना पर भी भाजपा का कब्जा रहा, तीन नगर पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा के खाते में गए। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित 11 प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई।
विज्ञापन
हरिकांत अहलूवालिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेरठ नगर निगम में भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया 1,07,406 वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल कर दूसरी बार महापौर बने। उन्होंने दूसरे नंबर पर रहे एआईएमआईएम के मोहम्मद अनस को मिले 1,28,547 वोटों के मुकाबले 2,35,953 मत हासिल किए। सपा की सीमा तीसरे और बसपा के हशमत मलिक चौथे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन


मवाना नगर पालिका में भी भाजपा के अखिल कौशिक ने जीत हासिल की। इसके अलावा तीन नगर पंचायत अध्यक्षों की सीट भी भाजपा के खाते में गईं। नगर पंचायत हस्तिनापुर में सुधा खटीक, नगर पंचायत फलावदा में अशोक सैनी और बहसूमा में सचिन कुमार ने जीत हासिल की। सपा सरधना नगर पालिका और परीक्षितगढ़ नगर पंचायत पर जीत दर्ज कर सकी। बसपा ने तीन नगर पंचायतों पर जीत दर्ज की है। 16 निकायों में कांग्रेस अपना खाता तक न खोल सकी। पांच नगर पंचायतों में निर्दलीय विजयी रहे।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: मेरठ में टूटा मिथक... जिसकी प्रदेश में सत्ता उसका बना महापौर, दिनेश खटीक की बहन भी जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह शुरू हुई मतगणना के पहले राउंड से ही भाजपा के हरिकांत अहलूवालिया ने बढ़त बना ली। आखिरी राउंड तक जीत का अंतर बढ़ते बढ़ते एक लाख से ऊपर पहुंच गया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित 11 प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई।

महापौर पद के लिए मजबूत दावेदारी कर रहे सपा और बसपा के प्रत्याशी तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गए। एआईएमआईएम के प्रत्याशी मोहम्मद अनस ने दूसरे नंबर पर पहुंचकर सबको चौंका दिया है। नगर निगम में भाजपा के 42 पार्षदों ने जीत हासिल की है। इनमें तीन पार्षद तो निर्विरोध चुने गए।  

नगर पालिका मवाना में भाजपा के अखिल कौशिक व नगर पालिका सरधना में सपा की सबीला बेगम ने जीत हासिल की। नगर पंचायत खरखौदा में बसपा के मनीष राज गौतम, सिवालखास से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाॅक पार्टी की फुरकाना, किठौर में बसपा की नाबिदा चौहान, परीक्षितगढ़ से सपा से हिटलर त्यागी, लावड़ से बसपा के हजन आफताब, बहसूमा से निर्दलीय राजेश कुमार, दौराला से निर्दलीय देवेंद्र पाल सिंह, शाहजहांपुर से निर्दलीय वसीउलर्रहमान, हर्रा से निर्दलीय कुंवर मोहम्मद अली व खिवाई से निर्दलीय समीम बेगम नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें