तक्षशिला स्कूल में दोपहर बाद हंगामे की स्थिति बन गई। भाजपा प्रत्याशी अचला सिंह ने रालोद समर्थकों पर वोटर को धमकाने का आरोप लगाया। भाजपा नेता एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया व पंडित सुनील भराला मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने बताया कि रालोद समर्थक भाजपा के वोटरों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं।
रालोद नेता गौरव चौधरी का कहना है कि भाजपा नेता जबरन वहीं रालोद नेताओं ने भाजपा नेता पर बूथ कैपचरिंग का आरोप लगाया है। जिसके बाद जमकर हंगामा हो गया। दो पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई।
यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav 2023: 90 साल की जमीला ने चारपाई पर पहुंचकर डाला वोट, तस्वीरों में देखें मतदान का उत्साह
वहीं दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया। सूचना पर सीओ दौराला अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया।