फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेयर सैलून: दुकान पर चस्पा किया पोस्टर, लिखा- टीका लगवा कर आएं कटिंग कराने, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 09 Jun 2021 03:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

टीटू ने लोगों को जागरूक करने लिए अपनी दुकान के बाहर पोस्टर चस्पा किया है। पोस्टर पर लिखा है कि कोविड-19 का टीका लगवाकर ही दुकान पर कटिंग और सेविंग कराने आएं।
विज्ञापन
टीटू ने अपनी दुकान पर पोस्टर चस्पा किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना में मिल रोड पर टीटू हेयर स्टाइल के नाम से हेयर सैलून की दुकान है। हेयर सैलून की दुकान चलाने वाले टीटू ने निर्णय लिया है कि जो टीका लगवाकर आएगा, वह सिर्फ उसी के बालों की कटिंग करेंगे। टीटू ने इसके लिए आज सुबह अपनी दुकान पर पोस्टर चस्पा किया, जिस पर लिखा है कोविड-19 का टीका लगवाकर ही कटिंग और सेविंग कराने आएं।

विज्ञापन


टीटू का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है। अगर किसी को कोरोना हुआ तो उसकी वजह से उसे भी हो सकता है। इसके लिए उसने अपने एक दोस्त से सलाह ली और बाद में दुकान के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिया। 

टीटू का कहना है कि इससे वह भी सुरक्षित रहेगा और अन्य लोग भी। उसने कहा कि वह ग्राहकों पर ज्यादा दवाब तो नहीं डाल सकता है लेकिन, दुकान पर आने वाले हर शख्स से इतना अवश्य पूछ रहा है कि क्या आपने टीका लगवा लिया है। वह टीका लगवाने वालों की ही सेविंग व हेयर कटिंग कर रहा है। उसका कहना है कि उसके इस कदम से लोगों में टीकाकरण के प्रति कुछ जागरूकता आएगी।
विज्ञापन


टीटू ने बताया कि उसने खुद भी टीका लगवा लिया है और परिवार के लोगों को भी पहला टीका लगवा चुका है। दूसरा टीका भी समय पर लगवाया जाएगा। टीटू को यह काम करते हुए 22 साल हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें