मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में हस्तिनापुर के प्रमुख राजेंद्र से मिलने जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से लाइसेंसी हथियार भी मिले हैं। माना जा रहा है कि यह हथियार प्रमुख के पास पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था, जबकि प्रमुख का बेटा मौके से भागने में कामयाब हो गया है।