फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकानदार पर चाकू से किया हमला, दस हजार रुपये भी गायब

Tue, 30 Dec 2025 07:01 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ

सार

लोहियानगर थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित की जेब से 10 हज़ार रुपये भी गायब हो गये। पीड़ित दुकानदार द्वारा थाने में तहरीर देने पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहिया नगर में दुकानदार शुभम पर 26 दिसंबर की रात छह लोगों ने चाकू से हमला करते हुए मारपीट कर दी। हमले में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान शुभम की जेब में रखे 10 हजार रुपये भी गायब हो गए। शुभम की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हापुड़ रोड स्थित जाहिदपुर गांव निवासी शुभम ने बताया कि 26 दिसंबर की रात वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी बीच गांव में ही बड़े मंदिर के पास अजय, समीर, गोलू, चाहत, अमित व हर्ष ने उसका रास्ता रोक लिया और अभद्रता कर दी थी। उसने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से भी वार किया। गर्दन में चाकू लगने से वह घायल हो गया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गर्दन पर किया चाकू से वार

पीड़ित दुकानदार शुभम ने बताया कि 26 दिसंबर को जब वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, उसी समय गांव में ही बड़े मंदिर के पास अजय, समीर, गोलू, चाहत, अमित व हर्ष ने उसका रास्ता रोक लिया और अभद्रता कर दी थी। उसने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।

आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

शुभम ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें