फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी का दावा, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ होगी बड़ी कार्रवाई, शासन को भेजी रिपोर्ट

Fri, 09 Oct 2020 12:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह - फोटो : Facebook from SO Dharmendra Singh
विज्ञापन

मेरठ में निलंबित थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को पुलिस ने भी दोषी मानते हुए दो चर्चित मामलों में दंडित किया है। वहीं, दो और मामलों में उनको नोटिस तामील कराया गया। जिसमें उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। 

विज्ञापन


हस्तिनापुर में दो साल तक रहे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र ने लोगों पर ज्यादतियां की हैं। अवैध तमंचा फैक्टरी में मिर्जापुर निवासी सुखदेव और दरियापुर निवासी राजकुमार को जेल भेजने की धर्मेंद्र सिंह ने तैयारी की। मामलों में सीओ किठौर की जांच में दोनों को क्लीनचिट मिली। जिनमें पुलिस विभाग ने धर्मेंद्र सिंह को दंडित किया है। 

वहीं, एक नाबालिग को कस्टडी में रखने और एक विवेचना में एसपी देहात की रिपोर्ट पर धर्मेंद्र के खिलाफ 7 (ए) की कार्रवाई की तैयारी चल रही है।  पुलिस विभाग द्वारा धर्मेंद्र सिंह को नोटिस तामील कराए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद धर्मेंद्र की प्रोन्नित पर भी असर पड़ सकता है। धर्मेंद्र के खिलाफ कई अन्य जांच भी चल रही हैं। एडीजी जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि ऐसे मामलों में लापरवाही नहीं की जा सकती। एक के बाद एक शिकायत मिल रही है और धर्मेंद्र पर कार्रवाई हो रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रालोद की रैली... चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, कुछ ऐसा है जिले का हाल, तस्वीरें
विज्ञापन


बड़ी कार्रवाई की तैयारी
चार साल की तैनाती में करोड़पति बने धर्मेंद्र सिंह की जांच रिपोर्ट और विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट मेरठ पुलिस द्वारा शासन को भेज दी गई है। एडीजी व आईजी का दावा है कि धर्मेंद्र के खिलाफ शासन द्वारा बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें