फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Results 2022: हार के बाद योगेश वर्मा ने फेसबुक पर बयां कि दर्द, कहा- घर का भेदी लंका ढाए

Fri, 11 Mar 2022 06:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP Election Results 2022: चुनाव में हार के बाद सपा नेता योगेश वर्मा ने फेसबुक लाइव आकर दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि घर का भेदी लंका ढाए, वाली बात हुई है।
विज्ञापन
सपा नेता योगेश वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में हस्तिनापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा एक लाख 275 वोट पाकर भी हार गए। उन्होंने शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे फेसबुक लाइव आकर अपना दर्द बयां किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा चुनाव नहीं, किस्मत हारी है। समर्थक मायूस हैं, परेशान हैं, फोन कर रहे हैं, रो रहे हैं। उनका परेशान होना भी लाजमी है, क्योंकि उन्होंने दिल से चुनाव लड़ाया। बहुत मेहनत की। एक लाख से ज्यादा वोट दिया है। कहा कि यह मेरा परिवार है, सभी का धन्यवाद। किसी को यह डर हो कि कोई अब परेशान करेगा, तो सभी के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा, घबराने की जरूरत नहीं है। 

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar Election Result: टिकैत के गढ़ में भाजपा का बुरा हाल, इन सात सीटों पर मिली करारी हार, खूब वायरल हुआ था ‘वोट कोक्को ले गई..’ वाला बयान
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि घर का भेदी लंका ढाए, वाली बात हुई है। कुछ नेता सत्ता में रहकर मंत्री बन जाते हैं, मौज मस्ती करते हैं, और फिर पार्टी में रहकर दूसरे को चुनाव लड़वाते हैं। इसकी शिकायत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की जाएगी। वह कार्रवाई करते हैं या नहीं, यह उन्हें तय करना है, लेकिन उन्हें जरूर बताऊंगा। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने इशारों ही इशारों में अपनी बात कही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election Results 2022: बागपत में मचा ऐसा बवाल, दो घंटे जमकर पथराव, अफसरों ने दौड़कर बचाई जान, खौफनाक हैं तस्वीरें

उन्होंने कहा हस्तिनापुर सीट पर आमने-सामने की टक्कर थी, बाकी कोई भी पार्टी के प्रत्याशी की मजबूती से चुनाव नहीं लड़े, इसका भी फर्क पड़ा।

राज्यों के दलीय समीकरण जानने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.amarujala.com/election/vidhan-sabha-elections/uttar-pradesh

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें