फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सुर्खियों में आए भाजपा नेता विनीत शारदा, एक सांस में बोला- सियाराम... सियाराम, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 05 Aug 2020 06:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा नेता विनीत शारदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने राम नाम और सियाराम- सियाराम का लगातार उद्घोष किया है। इससे पहले उन्होंने एक ही सांस में कमल-कमल और नमो-नमो बोला था, जिससे वह सुर्खियों में आ गए थे।

विज्ञापन


अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के दौरान विनीत शारदा ने मेरठ के भोलेश्वर मंदिर में भक्तों के साथ राम भजन किया। वहीं विनीत शारदा ने इस खुशी के मौके पर 501 किलो लड्डू घर- घर बंटवाए। इसके अलावा शारदा ने घर- घर जाकर पांच-पांच दीपक का वितरण भी किया।

भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए सभी सपनों को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा आज 500 वर्षों की हमारे पूर्खों की तपस्या और साधना पूरी हुई है। लगता है सच में राम राज्य की शुरुआत आज से शुरू हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मंदिर की पहचान में साक्ष्य बना था मेरठ की बेटी का खींचा छायाचित्र, अमर उजाला से साझा कीं यादें...
विज्ञापन


इस ऐतिहासिक क्षण के अवसर पर भाजपा नेता विनीत शारदा व अन्य कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। वहीं शहर में जगह-जगह मिठाई भी बांटी गई।

उधर, मेरठ के हनुमानपुरी में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारत माता मंदिर में हवन किया। इसके अलावा शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के बाहर हिंदू जागरण मंच के लोगों ने दीपक वितरण किए। वहीं कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने अयोध्या राम जन्मभूमि पूजन का निमंत्रण पाए मास्टर रणजीत सिंह को सम्मानित किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें