फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: प्रोफेसर पर हमला करने वाले शूटर ने कोर्ट में किया सरेंडर, अभी फरार चल रही आरती भटेले, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 01 Apr 2022 03:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

प्रोफेसर पर हमले करने वाले उधम सिंह के शूटर नदीम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले में महिला प्रोफेसर आरती भटेले अभी फरार चल रही है।
विज्ञापन
मेरठ में प्रोफेसर पर हमले का मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ. राजबीर सिंह पर हमला करने वाले शूटर नदीम ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया गया कि नदीम कुख्यात उधम का शूटर है। इस मामले में तीन आरोपियों अनिल बालियान, मुनेंद्र बाना और आशु चड्ढा को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर आरती भटेले अभी फरार चल रही हैं। जिसकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने कृषि यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. राजवीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों बिल्डर अनिल बालियान, मुनेंद्र बाना और आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को गिरफ्तार किया था।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया था कि यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर आरती भटेले की बिल्डर से दोस्ती थी। आरती राजवीर की हत्या कराकर वेटरनरी की डीन बनना चाहती थी। पुलिस के अनुसार, आरती और अनिल ने उधम सिंह के शूटर आशु को पांच लाख की सुपारी दी थी। जिसके चलते उधम सिंह के शूटरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ : पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी से पकड़ा गया पांच करोड़ का मीट, अफसर हैरान, 19 घंटे की कार्रवाई में बड़ा खुलासा
विज्ञापन


डॉ. राजवीर सिंह पर हमले के मामले में अभी प्रोफेसर आरती भटेले फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। एसएसपी ने बताया था कि आशु नौ फरवरी को डासना जेल से छूट कर आया था और 11 मार्च को उसने सुपारी लेकर वारदात को अंजाम दिया।
 
यह भी पढ़ें: मर्डर: जान की भीख मांगता रहा जितेंद्र, लेकिन नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, ताबड़तोड़ सीने में उतारीं आठ गोलियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें