फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कॉर्पियो चालक ने मचाया तेज रफ्तार का कहर, आबूलेन पर कई लोगों को मारी टक्कर, गुब्बारा बेचने वाले की मौत

Tue, 24 Oct 2023 12:59 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : स्कॉर्पियो के चालक ने गाड़ी की स्पीड तेज कर ली और वहां पर जा रहे तीन-चार लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने आबूलेन पर कई लोगों को टक्कर मार दी। जिसके चलते दो लोग चोटिल हो गए। जिसमें एक गुब्बारा बेचने वाले की मौत हो गई। गाड़ी डिवाइडर पर टकराकर रुक गई। मौके पर पहुंची भीड़ ने चालक को पकड़ लिया। गाड़ी में सवार लोग अपनी जान बचाकर भाग लिए। गाड़ी के अंदर शराब की पेटियां भी मिलीं। 

विज्ञापन


यह सड़क हादसा सोमवार रात 12:00 का आसपास का है। बताया गया कि एक स्कॉर्पियो सदर की तरफ से होते हुए एंबुलेंस जा रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो के चालक ने गाड़ी की स्पीड तेज कर ली और वहां पर जा रहे तीन-चार लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई और स्कॉर्पियो चालक भागने लगा। इसी दौरान टक्कर लगने से गुब्बारा बेचने वाले की मौत हो गई।  

वहीं, आसपास के लोग चालक के पीछे भाग लिए। स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर रुक गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत चालक को पकड़ लिया और गाड़ी में सवार चार लोग भाग गए। पुलिस ने घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि चालक नशे में है। होश पर आने में आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक्सीडेंट में मरने वाले की भी पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें